फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहनों पर नजर, चेतावनी पोस्टर लगाए; कर्मचारी भी रख रहे नजर

गुरुग्राम में सर्दियों में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुराने वाहनों पर नजर रखने की तैयारी शुरू कर दी है। पेट्रोल पंपों पर अभी से ऐसे वाहनों की निगरानी की जा रही है। पंपों पर पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने संबंधी चेतावनी पोस्टर लगाए गए हैं और पंप कर्मचारी भी ऐसे वाहनों पर नजर रख रहे हैं और ईंधन नहीं दे रहे हैं। एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन पर रोक है। अब प्रशासन ऐसे वाहनों को पेट्रोल पंप पर ही चिन्हित कर ईंधन की आपूर्ति रोकने की व्यवस्था करने की तैयारी में है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। गुरुग्राम में 249 पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने की योजना है। हालांकि, अभी कई पेट्रोल पंपों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से चरणबद्ध तरीके से व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें