गुरुग्राम के खांडसा रोड पर भूतेश्वर मंदिर के पास जाम से निपटने के लिए मंदिर के आस पास ट्रैफिक पुलिस ने वन वे कर रखा है। जिसके चलते पटौदी चौक को जाने वाले वाहन जहां पर मुड़ते हैं। वहीं पर खांडसा की ओर से आने वाले वाहनों को रोका गया है। इस प्वाइंट पर रविवार की रात को आ रही आई 20 कार में सामने से वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षति ग्रस्त हो गई। शिवाजी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर वाहनों को किनारे कराया।