नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा समिति (एफएंडसीसी) ने 61.10 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह मंजूरी शहर में कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दी गई। मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 14 प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें 10 एंटी-स्मॉग गन, 16 रोड वॉशर और दो सीएंडडी कचरा प्रसंस्करण प्लांट खरीदने के प्रस्ताव प्रमुख हैं। बायोडायवर्सिटी पार्क और वजीराबाद में दो सीएंडडी प्लांट स्थापित होंगे। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।