फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जलभराव से निपटने के लिए बनेंगे नए तालाब, मौजूदा जलाशयों की भी बढ़ेगी क्षमता

मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत शहर में मौजूदा जलाशयों की क्षमता बढ़ाने के साथ नए तालाब और भूमिगत जल भंडारण स्थल विकसित किए जाएंगे। अगले मानसून से पहले पूरे किए जा सकने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वजीराबाद और घाटा गांव के जलाशयों की खुदाई कर उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं, सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग और फुटबॉल ग्राउंड के नीचे भूमिगत जल भंडारण की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने मंगलवार को संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें