गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधीन भविष्य में बनने वाली सड़कों, सरफेस ड्रेन, मेनहोल समेत प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर की जीआईएस टैगिंग कराई जाएगी। इससे प्रत्येक निर्माण कार्य की लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। साथ ही भविष्य में मेनहोल और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर की पहचान करने में भी आसानी होगी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीसी मीणा ने मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।