फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, निकाली रैली, सरकार का पुतला फूंका

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ 31 अगस्त को पंचकूला स्थित हरियाणा निवास में कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से अग्रसेन चौक और पुराने रेलवे रोड तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद कर्मचारी वापस पुराने निगम कार्यालय पहुंचे। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। राज्य उपप्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर सफाई और सीवर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य श्रेणियों में नियमित पदों पर भर्ती की व्यवस्था है तो सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के लिए नियमित भर्ती कर ठेका प्रथा समाप्त क्यों नहीं की जा रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें