गुरुग्राम शहर में बंदरों का आतंक है। बंदर भगाने के लिए जलाए जाने वाले पटाखों से परेशान बुजुर्ग महिला ने समाधान शिविर में उसे बंद कराने की मांग की है। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र में आय से अधिक दिखने के कारण सरकारी लाभ से वंचित लोग परेशान दिखे। इसके साथ ही बादशाहपुर की एक महिला का परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि गलत दर्त हैं। जिसके लिए वह दो माह से प्रशासनिक लोगों के चक्कर काट रही है। हरियाणा सरकार के निर्देश पर जिला और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को हुए शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए।