गुरुग्राम सेक्टर-10 में नाले की खुदाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पिछले तीन माह से चल रहे निर्माण कार्य के चलते सड़क पर धूल उड़ रही है और जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के कारण फैल रही धूल से प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।