हरि नगर में लगातार चार दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के मामले में एमसीजी ने संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वार्ड-10 में जलापूर्ति ठप रहने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। निगम की ओर से 16 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, चार दिनों तक लगातार पानी की आपूर्ति बाधित रही। आदेश के अनुसार, मैसर्स नरेंद्र सिंह कॉन्ट्रैक्टर को वार्ड-9, 10, 16 और 17 में जलापूर्ति नेटवर्क और बूस्टिंग स्टेशनों के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी थी। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि जुर्माने की राशि एजेंसी के रनिंग बिल से काटी जाएगी।