गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया निर्माण कार्य छह महीने बाद भी अधर में लटका हुआ है। जिला योजना 2025-26 के तहत पंचायत विभाग की ओर से करीब 23 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे स्टोर रूम (हॉल) और चेंजिंग रूम का काम पिछले छह महीने से बंद पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा होने की तय समयसीमा भी निकल चुकी है, लेकिन अब तक खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल सका है।