फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एनएच-48 के साथ खाली जगह में लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे फूलों के पौधे, जीएमडीए और एनजीओ मिलकर करेंगे काम

राजीव चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के साथ लगती खाली जगह में रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सहयोग से हरा जीवन एनजीओ पार्क बनाने की काम कर रही है। यहां खाली जगह में पौधे लगाने और लोहे की जाली से फेंसिंग करने के बाद सड़क की सुंदरता बढ़ेगी। वहीं, लोग यहां पर गंदगी भी नहीं डाल सकेंगे। एनजीओ ने राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह में लोहे की जाली करते पौधे लगाएं। इससे यहां बैठने वाले नशेड़ियों और झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगाें से छुटकाया मिला है। इसी के तहत एनजीओ अब एनएच-48 के साथ लगती खाली जगह में पौधे लगाने का काम कर रही है। बुधवार को एनजीओ के कर्मचारी जेसीबी की मदद से हाईवे के साथ लगती मिट्टी से समतल करा रहे थे। एनजीओ के कर्मचारी लखन ने बताया कि मिट्टी को समतल कराने के बाद यहां पर फेंसिंग व पौधे लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें