फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में आंबेडकर चौक पर 35.89 करोड़ से बनेगा 900 मीटर लंबा चार लेन का फ्लाईओवर

गुरुग्राम में सेक्टर-45/46 और 51/52 के बीच स्थित आंबेडकर चौक पर 35.89 करोड़ रुपये की लागत से 900 मीटर लंबा चार लेन का दो तरफा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की इस परियोजना से अरडी सिटी रोड और सोहना रोड के बीच यातायात सुगम होगा। इससे आंबेडकर चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत फ्लाईओवर के दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी, ताकि स्थानीय यातायात का आवागमन सुचारु रहे। इसके अलावा पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, वर्षा जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम और वाहनों की सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। सड़क पर संकेतक, रोड मार्किंग और अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। निर्माण के दौरान आवश्यक यूटिलिटी शिफ्टिंग भी की जाएगी। जीएमडीए ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के साथ अंडरपास निर्माण की संभावना का भी प्रावधान किया है। इसके लिए जरूरी रिटेनिंग वॉल और अन्य संरचनात्मक व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं, वाहनों के शोर को कम करने के लिए फ्लाईओवर पर नॉइज बैरियर लगाए जाएंगे। इस परियोजना का लाभ अरडी सिटी, साउथ सिटी-2, मालिबू टाउन, मेफील्ड गार्डन, निर्वाणा कंट्री और सुशांत लोक-2 व 3 के निवासियों को मिलेगा। इसके अलावा सेक्टर-45, 46, 50, 51, 52 और 57 के लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें