बारिश के बीच गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जीएमडीए की प्रवर्तन टीमों ने करीब 16 किलोमीटर सड़क मार्ग और रोड की जमीन (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान अवैध ढांचे, खोखे, शेड, रेहड़ी-ठेले और सड़क व फुटपाथ पर रखी निर्माण सामग्री समेत अन्य अवरोध हटाए गए। अभियान के दौरान सेक्टर-17-18, सनाथ रोड, सेक्टर-30 से 41, सेक्टर-60 से 67 और सोहना रोड को शामिल किया गया। सेक्टर-17-18 में करीब दो किलोमीटर क्षेत्र से 10 स्थायी शेड, अवैध खोखे और अन्य अतिक्रमणकारी ढांचे हटाए गए। सनाथ रोड पर भी करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क और आरओडब्ल्यू पर खड़े अवैध रेहड़ी-ठेले हटाए गए। सेक्टर-30, 31, 32, 38, 39, 40 और 41 में करीब पांच किलोमीटर सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सेक्टर-60 से 67 में करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में सात स्थायी ढांचे ध्वस्त किए गए। इसी तरह सोहना रोड पर जीएमडीए क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर हिस्से में कार्रवाई की गई।टॉलरेंस नीति है। उन्होंने प्रवर्तन टीमों को नियमित निरीक्षण करने और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।