जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने सोमवार को कार्टरपुरी गांव के राजस्व क्षेत्र में तीन अनधिकृत कॉलोनियों में जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में तीन प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, 10 निर्माणाधीन ढांचे और 48 डीपीसी तोड़ी गईं। इसके साथ ही कच्ची सड़कों के पूरे नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया। तोड़फोड़ अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालम विहार थाने से पुलिसबल भी मौजूद रहा।