गुरुग्राम में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी उत्साह के साथ भाग लिया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट मुकाबलों के आधार पर पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए किया गया। वहीं, कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग में 16-16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हॉकी के दोनों वर्गों में भी 15-15 खिलाड़ियों को चुना गया है।