मोहननगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। मंदिर के मैदान में कृष्ण लीला की झांकी सजाने के लिए वट वृक्ष की शाखाओं पर गोपियों की साड़ी और दुपट्टे बांधे गए हैं, साथ ही अन्य झांकियों हेतु श्री कृष्ण, शिव, गणेश की प्रतिमाएं भी परिसर में रखी हैं।