फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल

गाजियाबाद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को आयुध निर्माणी फैक्टरी मार्ग स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु घर में माथा टेका। रागी जत्थे ने श्री गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए मनमोहक शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरुवाणी सुनकर संगत निहाल हुई। गुरुद्वारा सचिव दर्शन सिंह ने संगत को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा समाज को एकता, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने पंक्तिबद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। संगत ने सेवा भाव के साथ लंगर व्यवस्था में भी सहयोग किया। इस अवसर पर आयुध निर्माणी फैक्टरी के कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, विनोद जिंदल, डॉ. राजपाल तोमर, डॉ. अरुण भारद्वाज, मुनिराज त्यागी, विपिन शर्मा, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह, ओंकार सिंह, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, तेजविंदर सिंह टोनी, टीटी सिंह, राजिंदर कौर, सोनी, हनी, मनी, हरमनजीत सिंह, मनराज सिंह और मंजू सिंह, लक्की धमीजा सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें