फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गाजियाबाद का ये श्मशान घाट बना अवैध पार्किंग स्थल, छात्र अंदर तक बाइक कर देते खड़ी; लोगों ने की मांग

एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बराबर स्थित असालतनगर गांव का श्मशान अवैध पार्किंग स्थल बन गया है। संकरी गली में भी बेतरतीब तरीके से बाइक खड़ी किए जाने से किसी की मृत्यु पर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने जाने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नंबर एक निवासी गुलशन राजपूत ने नगर पालिका परिषद और पुलिस अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इंजीनियरिंग कॉलेज और होस्टल में रहने वाले छात्र गली और असालतनगर गांव के श्मशान घाट में बाइक खड़ी कर देते हैं। गली संकरी होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली तो दूर, कई बार छोटे वाहन भी नहीं निकल पाते। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी, उपले और अन्य सामान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली श्मशान घाट पहुंचती है। रास्ते में बाइक खड़ी होने से सामान पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। शोक के समय परिजनों और वाहन खड़ा करने वालों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन जाती है। उन्होंने श्मशान घाट मार्ग पर वाहन खड़ा करने पर रोक लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पुलिस गश्त के दौरान छात्रों को जागरूक करने की मांग की है। वहीं श्मशान घाट की जर्जर टीन शेड की सुधार की भी मांग की। बताया कि अंतिम संस्कार स्थल पर लगी टीन शेड जर्जर और जंग लगी है। बारिश में पानी टपकने के साथ गर्मी में भी परिजनों को परेशानी होती है। परिसर में बैठने, प्रकाश, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने जर्जर टीन हटाकर पक्का लिंटर या नई मजबूत टीन शेड लगाने के साथ बेंच, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई कराने की मांग की है। एसडीएम कोमल पवार का कहना है कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें