गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित कस्बा पतला में दीवार बनाने के विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया। आरोपियों ने व्यक्ति को डंडों से पीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया। कस्बा पतला के रहने वाले बिजेन्द्र कश्यप उर्फ काले ने बताया कि पड़ोसियों के साथ दीवार को लेकर उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीती 29 अगस्त को आरोपियों ने दीवार गिरा दी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ भी केस किया था।