फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद प्रशासन से गुहार: तीन साल से जर्जर सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राएं रोज होती हैं परेशान; की ये मांग

भोपुरा गांव में वार्ड-29 और वार्ड-20 के बीच स्थित सरकारी स्कूल तक जाने वाला रास्ता करीब तीन वर्षों से जर्जर है। छात्राओं ने पानी से निकालकर अधिकारियों से मांग की है। इससे रोजाना स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते के निर्माण को लेकर कई बार जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों की ओर से निर्माण का आश्वासन भी मिला, जबकि नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बावजूद अब तक रास्ते का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

वहीं निवासी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि शासन-प्रशासन से स्कूल के रास्ते का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।  जर्जर रास्ते के कारण बच्चे, विशेषकर छात्राओं, को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने शिक्षा के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें