फरीदाबाद एनआईटी एक सिद्धपीठ हनुमान मंदिर परिसर में दशहरे की तैयारी को लेकर रावण मेघनाथ हुए कुंभकरण के पुतले तैयार करते गाजियाबाद से आए कारीगर इस मंदिर में 65 साल से रावण के पुतले बनाने का कार्य कर रहे हैं गाजियाबाद के नवाब इनका कहना है कि पहले इस मंदिर परिसर में मेरे दादा जी ने यह कार्य शुरू किया उसके बाद मेरे पिता जी व अब मैं और मेरे भाई इस परंपरा को निभाते हुए इस मंदिर में रावण मेघनाथ वह कुंभकरण के पुतले तैयार कर रहे हैं पुतले तैयार करने का कार्य लगभग 2 महीने से चल रहा है और अब इन पुतलों को हम अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहे हैं इन पुतलों को तैयार करने के बाद उनके अलग-अलग टुकड़े दशहरा मैदान में ले जाए जाएंगे और वहां पर इन टुकड़ों को जोड़कर यह पुतले खड़े किए जाएंगे।