फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित टेरा लाविनियम प्रोजेक्ट में रेरा के आदेश के बावजूद आवंटियों को अब तक फ्लैटों का कब्जा नहीं मिल सका है। तीन बार निर्देश दिए जाने के बाद भी बिल्डर ने हैंडओवर नहीं किया। मामले में 29 सितंबर को कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डीसी और डीसीपी को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी है।