फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा डंपिंग यार्ड में जहां भी कूड़ा डालने का कार्य चल रहा है वहीं पर लोगों का विरोध शुरू हो रहा है। नगर निगम भी चारों तरफ से फंसा हुआ है आखिर कूड़ा डालें तो डालें कहां? पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और लोग नगर निगम अधिकारियों को गालियां दे रहे हैं। आज नीमका में भी कूड़ा डालने का भारी विरोध हुआ जिसको लेकर पुलिस वहां धरने पर बैठे ग्रामीणों को गिरफ्तार करके थाने में लेकर आई।