फरीदाबाद में मुजेसर के पास ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय राजकुमार की हुई मौत परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि राजकुमार वीरवार दोपहर को खाना खाकर बाहर घूमने गया था जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई मृतक राजकुमार इंदिरा नगर का रहने वाला था यह कॉलोनी रेलवे लाइन के पास ही है परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजकुमार के घर नहीं पहुंचने पर रात भर परिवार वाले उसे तलाशते रहे लेकिन वह कहीं भी नहीं मिले और उनका फोन भी नहीं लग रहा था। वहां पर पहुंची रेलवे पुलिस के द्वारा आसपास में पूछताछ करने पर उसका पता चला और इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी और उसके शव को बीके नागरिक अस्पताल शवगृह में रखवा दिया था घटनाक्रम की जानकारी देते मृतक राजकुमार के परिजन।