एनआईटी-पांच मार्केट में युवती का पीछा कर जबरन मोबाइल नंबर मांगने पर लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मामला बीते रविवार का है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। युवती स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहित नाम का युवक उसका पीछा करने लगा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती के विरोध करने पर लोगों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।