फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल के बाहर लोगों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से बाइक व अन्य वहां खड़े करने से जाम लगता है। यहां पर बीके नागरिक अस्पताल व नगर निगम मुख्यालय में आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो यहां पर एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रहती है जिसके कारण मरीज को भी काफी परेशानी होती है।