फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान गांव के राजस्व क्षेत्र में बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। करीब चार एकड़ में विकसित की जा रही इस अवैध कॉलोनी में विभाग की टीम ने निर्माणों को ध्वस्त किया। अभियान के दौरान दो औद्योगिक शेड, जिनमें एक निर्माणाधीन था, पांच चारदीवारी और चार डीपीसी (डैंप प्रूफ कोर्स) को तोड़ दिया गया। विभाग की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई।