सेक्टर 8 स्थित ऑडिटोरियम में रविवार को कथक संस्थान नृत्यस्थली का प्रथम वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘अभिव्यक्ति 2026’ आयोजित किया गया। समारोह में ‘मेरे घर राम आएंगे’ विषय पर आधारित कथक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नृत्य, संगीत, लय, भाव और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की गाथा और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। ‘मेरे घर राम आएंगे’ प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने श्रीराम के आदर्शों, आध्यात्मिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं का संदेश दिया।