फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में ट्रैक्टर चालकों के बीच मारपीट

फरीदाबाद के खेड़ी पुल के पास बुधवार रात को दो ट्रैक्टर चालकों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष के चालक ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे ट्रैक्टर चालक नंद किशोर पर रॉड से हमला कर दिया और उससे कुछ पैसे भी छीन लिए। परिवार वालों के अनुसार, नंद किशोर ईंटें बेचकर आया था और उसके पास पैसे थे। दूसरे ट्रैक्टर चालक विकास और उसके भाई को इस बात की जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने नंद किशोर से छीना-झपटी की। जब नंद किशोर ने इसका विरोध किया, तो विकास और उसके भाई ने अपने ट्रैक्टर से रॉड निकालकर उसकी पिटाई की। इस मारपीट में घायल हुए नंद किशोर को बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें