फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझावली में जमीन में दबा मिला शव: ऊपर दिख रहा था सिर्फ हाथ, दो-तीन दिन से श्यामवीर भी लापता; जांच में जुटी पुलिस

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 24 Aug 2026 09:05 PM IST

फरीदाबाद जिले के गांव मंझावली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति के घर के बराबर जमीन में दबा हुआ शव दिखाई दिया। जमीन के ऊपर शव का केवल हाथ नजर आने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार, मंझावली निवासी श्यामवीर करीब 40 से 42 वर्ष का है और मूल रूप से हाथरस का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पत्नी सीमा के मुताबिक, श्यामवीर भी पिछले दो-तीन दिन से लापता है। परिवार शेखपुरा-मोजाबाद पंचायत क्षेत्र में प्लॉट लेकर रह रहा था। बताया गया है कि वर्ष 2025 में बाढ़ आने के बाद परिवार कुछ समय के लिए फरीदाबाद चला गया था और हाल ही में वापस लौटकर यहां रहने लगा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामवीर के वापस आने के दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था। हालांकि, फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह व्यक्ति कौन था और उसका श्यामवीर से क्या संबंध था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें