फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के एनआईटी-5 पोस्ट ऑफिस के सामने एक महीने से पड़ा मिट्टी का मलबा

फरीदाबाद में एनआईटी-5 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क के दोनों ओर मिट्टी और मलबे के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में स्लिप रोड का काम करीब एक महीना पहले पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक मलबा नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के ढेर पड़े होने और कई जगह सड़क खुदी होने के कारण आवाजाही बाधित हो रही है। आसपास कई दफ्तर होने के चलते बड़ी संख्या में लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है, जिन्हें वाहन खड़ा करने और सड़क पार करने में दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा हवा चलने पर मिट्टी भी उड़ती है और प्रदूषण भी बढ़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें