फरीदाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के 17 चिकित्सा अधिकारियों समेत कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। 64 स्वीकृत पदों में सिर्फ 47 पर तैनाती है। जिला जेल नीमका में चिकित्सा अधिकारियों के चारों पद रिक्त हैं। इसके अलावा 24 नर्सिंग अधिकारी, तीन फार्मासिस्ट, तीन लैब टेक्नीशियन और आठ बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद भी खाली हैं।