फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार बनाओ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, अपर सचिव नमामि बंसल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

अमर उजाला की ओर से आयोजित अखबार बनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर सचिव (शिक्षा) नमामि बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और समाचार-पत्र तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। नमामि बंसल ने विद्यार्थियों को समाचारों को समझने, पढ़ने और अपनी अभिव्यक्ति को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अखबार तैयार करने, समाचारों की समझ विकसित करने और अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें चिल्ड्रन अकादमी, आइवी स्कूल, एसजीआरआर पटेलनगर, द मॉन्टेसरी स्कूल, साईग्रेस अकादमी इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज लखीबाग, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और समरफील्ड स्कूल समेत अन्य विद्यालयों के छात्र शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाचार-पत्र पढ़ने, लेखन और पत्रकारिता के प्रति रुचि बढ़ाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें