भंडारी बाग स्थित एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। कॉलेज में सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। अब तक यहां करीब 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कॉलेज में कुल 1105 मतदाता हैं। मतदान के दौरान छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।