फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में सुबह से लगी रिमझिम बारिश के बीच से गुजरते वाहन और राहगीर।

विशाल कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 12:54 PM IST

देहरादून में गुरुवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। उत्तराखंड में मानसून ने रफतार पकड़ ली है। आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें