फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बढ़ोतरी और नई भर्तियों की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों का नगर निगम में प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की देहरादून शाखा के अध्यक्ष सोनू खैरवाल और सचिव धीरज भारती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन 800 रुपये प्रतिदिन स्वीकृत किया गया था, लेकिन बोर्ड बैठक के कई महीने बीतने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। वहीं, 29 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में 715 नए पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था, लेकिन इस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के साथ हुई बैठक में छह मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद अब तक मांगें पूरी नहीं की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें