एमकेपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतदान के लिए छात्राओं की भीड़ जुटी। मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले छात्राओं के प्रवेश पत्र की शिक्षकों ने जांच की। छात्राएं अपनी बारी के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़ी नजर आईं। वहीं, कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक भी हुई। चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं में काफी हलचल देखने को मिली।