वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान में सोमवार को हिमालयी भूकंपों के अभिज्ञान पर विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर के भूवैज्ञानिक और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों की तीव्रता बढ़ रही है, जो भविष्य में बड़े खतरे का संकेत है।