मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपकी जमीन खिसक गई है, जनता बार-बार बाहर का रास्ता दिखा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला दिया, जिसमें वे वोट बढ़ने की बात करते थे। मुख्यमंत्री ने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की, कहा कि हारने पर ईवीएम खराब और जीतने पर अच्छी हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार 2014 से जारी है और यह अभी कई वर्षों तक चलेगी। कांग्रेसियों को अभी धैर्य बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2018-19 में राहुल गांधी खुद कहते थे वोट बढ़ गए हैं, कम होने चाहिए। अब एसआईआर हो रहा है तो भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या तब प्रक्रिया गलत नहीं थी।