पर्यावरण संरक्षण, साइकिलिंग को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली के उद्देश्य से साइकिल राइड आयोजित की गई। प्रेस क्लब से निकाली गई राइड को मेयर सौरभ थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राइड 2 अक्टूबर से प्रस्तावित 53 दिवसीय नेपाल से भारत साइकिल यात्रा के प्रोमो रन के तहत आयोजित हुई। इस दौरान पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी मौजूद रहे।