देहरादून चकराता रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व सौहार्द की दुआ की। नमाज के लिए सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और एकता का संदेश दिया।