आईपीएस हत्याकांड और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के ऊपर जूता फेंकने के विरोध में बहुजन सामाजिक संगठन गांधी पार्क पर एकत्र हुआ। संगठन यहां नारेबाजी शुरू कर दी। जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। जातीय आतंकवाद, मनुवाद, संविधान का अपमान नहीं सहेंगे आदि नारों के साथ गांधी पार्क से घंटाघर तक जुलूस निकाला।