अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आईएसबीटी से देहरादून के घंटाघर तक बाइक रैली निकाली गई। रैली के समापन पर घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नेताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।