पहाड़ों की रानी Mussoorie में तापमान घटने के कारण company garden की Lake में पाले की मोटी परत जम जा रही है। जिससे यहां बोटिंग का लुत्फ उठाने पहुंच रहे पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। झील में पाला जमने से सुबह के समय पर्यटक बोटिंग नहीं कर पा रह हैं। थोड़ी धूप निकलने पर पहले झील के जमे हुए पाले को पतवार और डंडे से हटाया जाता है। इसके बाद बोटिंग शुरू हो पाती है।