फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में आयकर विभाग का छापा: कमल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर टीम ने मारी रेड, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

Wed, 18 Nov 2026 10:13 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सहित कई जिलों में बुधवार की सुबह आयकर टीम ने छापामारी की है। छह से अधिक टीम अलग अलग ठिकानों पर जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कर चोरी की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के बड़े उद्योगपतियों कमल अग्रवाल रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरी ग्रुप और श्रवण अग्रवाल के ठिकाने पर आज सुबह पांच बजे से ही इनकम टैक्स की दबिश ने दबिश दी है। यहां उनके घर और उद्योग पर आयकर विभाग की टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं। दोनों उद्योगपतियों से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल खातों की बारीकी से जांच की जा रही है।


इसके अलावा रायपुर और रायगढ़ में बर्बरीक कंपनी के ठिकाने भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। रायगढ़ इस्पात के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और कारोबारी रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

आज सुबह से ही 16 से अधिक टीम प्रदेश के अलग अलग ठिकानों पर जांच कर रही है। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन कारोबारियों और प्रतिष्ठानों से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आए हैं।



 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें