फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: गणेशोत्सव-विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग तेज

Sat, 19 Sep 2026 03:50 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा जिले में गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। शहरी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने व्यापक बाइक पेट्रोलिंग कर पंडालों का निरीक्षण किया। आगामी गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा शहर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग की गई।

बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली थाना एवं सीएसईबी थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को कवर किया गया। इस दौरान क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पंडाल समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। आगामी विसर्जन एवं धार्मिक आयोजनों को देखते हुए यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

बाइक पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक के साथ संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिसिंग की प्रभावशीलता का जायजा लिया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार सतर्कता एवं प्रभावी पेट्रोलिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कोरबा पुलिस ने गणेशोत्सव एवं विश्वकर्मा पूजा के आयोजकों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि सभी धार्मिक आयोजनों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कोरबा पुलिस आगामी सभी धार्मिक आयोजनों एवं गणपति विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें