फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: साइबर ठगी का खुलासा, डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद; चार गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 09:51 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

बिहार में बढ़ते साइबर अपराध के बीच अररिया पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस की बरामदगी ने पुलिस जांच को नया मोड़ दिया है। महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी में कथित रूप से इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि करहरा वार्ड संख्या-10 निवासी मो. हुसैनैन के घर पर साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद महलगांव थाना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान चार आरोपियों को साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। डिजिटल फिंगरप्रिंट डिवाइस ने खींचा ध्यान
गिरफ्तार आरोपियों में करहरा वार्ड संख्या-12 निवासी मो. राफिक (22), पिता मो. ईशा, तथा करहरा वार्ड संख्या-10 निवासी मो. हुसैनैन, मो. सालिक (28), पिता मो. इजहार आलम और शम्स कमर (25), पिता साबिर आलम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अशरफ उर्फ गुलाब (22), पिता जुबेर और कोनैन (21), पिता कबीर आलम मौके से फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस बरामद किए हैं। पुलिस ने इन उपकरणों को साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के रूप में जब्त किया है। खास बात यह है कि इस मामले में फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस की भी बरामदगी हुई है। पुलिस इन उपकरणों के इस्तेमाल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार: छठ का प्रसाद सात समंदर पार पहुंचेगा, डाक विभाग ने खोले विशेष काउंटर; विदेश में 10 दिन में होगी डिलीवरी इस संबंध में महलगांव थाना कांड संख्या 216/26, दिनांक 9 नवंबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 112 एवं 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी)/66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले के अनुसंधान के बाद साइबर ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
     

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें