फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्तीपुर में खौफनाक वारदात: पैसे लेकर सॉल्यूशन पीकर लौटा बेटा, कुदाल से पिता पर हमला; मौत

Tue, 15 Sep 2026 02:04 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के पास सोमवार की आधी रात एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक नशे में धुत बेटे ने अपने माता-पिता से विवाद के दौरान कुदाल से पिता के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई मां भी हमले में घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। पैसे मांगे, फिर सॉल्यूशन पीकर घर लौटने का आरोप बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 12 बजे आरोपी अरमान ने पहले अपने पिता से पैसे मांगे। पिता ने उसे पैसे दे दिए, जिसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह सॉल्यूशन पीकर नशे की हालत में घर लौटा। इसके बाद माता-पिता के साथ उसका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरमान ने कुदाल उठा ली और अपने पिता पर हमला कर दिया। कुदाल का वार उनके गले पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां भी बेटे के हमले में घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल इस्लाम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने बताई विवाद की पूरी कहानी मृतक के पुत्र मोहम्मद अरबाज और एक रिश्तेदार मोहम्मद सोहराब ने बताया कि अरमान ने अपने पिता से पैसे मांगे थे। पिता ने उसे पैसे दे दिए थे। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद अरमान सॉल्यूशन पीकर नशे की हालत में घर लौटा और माता-पिता के साथ विवाद करने लगा। विवाद के दौरान उसने कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल का वार गले पर लगने से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे के हमले में मां भी घायल हो गईं। आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घायल महिला से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। सिवान के रहने वाले थे मोहम्मद इस्लाम मोहम्मद इस्लाम मूल रूप से सिवान जिले के रहने वाले थे। काम के सिलसिले में वह समस्तीपुर में रह रहे थे। वह मोहनपुर मस्जिद के पास किराये के मकान में रहकर डीएवी स्कूल में काम करते थे। सोमवार की रात घर में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। घटना में परिवार के मुखिया मोहम्मद इस्लाम की जान चली गई, उनकी पत्नी घायल हो गईं और आरोपी पुत्र पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। आधी रात हुई इस वारदात के बाद मोहनपुर इलाके में भी सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें