अपने स्लो स्मार्टफोन की स्पीड को ऐसे करें फास्ट

स्मार्टफोन आज लगभग हर किसी की जरूरत बनता जा रहा है। लोग अपने स्मार्टफोन में टीवी, वीडियो गेम, म्यूजिक प्लेयर से लेकर तमाम गैजेट्स का आनंद उठाना चाहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के ऐप भी अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करते हैं। स्मार्टफोन के इस्तेमाल में जो बात अखरती है, वह है फोन का हैंग होना और स्लो काम करना। फोन का स्पीड स्लो होने की वजह से स्मार्टफोन का पूरा मजा खराब हो जाता है तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप अपने स्मार्टफोन की स्पीड को तेज रख सकते हैं।
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए हम कई तरह के ऐप डाउनलोड करते हैं। ये ऐप फोन की इंटरनल मेमोरी में स्टोर होते हैं। फोन की स्पीड बनाए रखने के लिए उन ऐप को डिलीट कर देना चाहिए जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते। वहीं बहुत से ऐप को आप अपने एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड में मूव भी कर सकते हैं। ऐप के साथ-साथ आप अपने फोन में स्टोर फोटो, म्यूजिक और वीडियो को भी एसडी कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। समय-समय पर ऐप का कैश डाटा भी क्लियर किया जाना चाहिए, इससे भी स्मार्टफोन की स्पीड बनी रहती है।
इस काम के लिए आपको प्ले स्टोर पर कई ऐप भी मिल जाएंगे। फोन की स्पीड को फास्ट रखने के लिए आप नोटिफिकेशन को भी ऑफ रख सकते हैं। दरअसल ज्यादातर ऐप के नोटिफिकेशन फोन पर अक्सर आते रहते हैं। जिससे एक वक्त के बाद ढेर सारे नोटिफिकेशन आपके फोन में इक्ट्ठा हो जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आप अपने स्मार्टफोन का नोटिफिकेशन ऑफ रखें। आप चाहें तो चुनिंदा ऐप का नोटिफिकेशन ऑन भी रख सकते हैं, इससे आपके फोन की स्पीड पर ज्यादा असर पड़ने वाला नहीं है।