13MP तक के फ्रंट कैमरे वाले 7 फोन, कीमत 7,000 रुपये से कम

Xolo Era 2x
इस फोन में 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (फेस ब्यूटी मोड के साथ), 5 इंच की डिस्प्ले, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 2500 एमएएच की बैटरी और 4जी एलटीई सपोर्ट है। कैमरे में ब्लू-ग्लास फिल्टर, HDR, पैनोरमा, गेस्चर रिकॉग्निशन, वॉयस, स्माईल शॉट, सेल्फ टाइमर जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन कीमत 6,888 रुपये है।

Xolo Era 2
5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5 इंच की डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 2350 एमएच की बैटरी, 4जी एलटीई सपोर्ट है। कैमरे में लो लाइट शॉट, एलईडी फ्लैश लाइट, ब्यूटी मोड, फास्ट कैप्टचर, पैनोरमा जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन की कीमत 4,598 रुपये है।

LYF Smartphone CK LS-5002
इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे में टच ऑटो फोकस, ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन, HDR मोड, पैनोरमा जैसे फीचर्स हैं, जबकि रियर कैमरे में 6x डिजिटल जूम दिया गया है। डिस्प्ले 5 इंच, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 4जी वीओएलटीई, 2600 एमएएच की बैटरी और कीमत 5,890 रुपये है।